हंस वाहिनी इण्टर कालेज कसया में कराया गया सामूहिक योगाभ्यास

हंस वाहिनी इण्टर कालेज कसया में कराया गया सामूहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु सभी योग साधक कर रहे जी तोड़ मेहनत-राजेश मिश्र
करें योग, रहें निरोग नारे के साथ कसया में कराया गया योगा
जयप्रकाश वर्मा
सोनभद्र।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भाजपा परिवार के तत्वाधान में अभय दुबे योगा शिक्षक की अध्यक्षता में को प्रातः 7 बजे हंस वाहिनी इण्टर कालेज कसया के प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास (प्रोटोकॉल योगाभ्यास) कराया गया। इसके बाद प्रमुख योग शिक्षक अभय दुबे भाजपा किसान मोर्चा जिला महा मंत्री के नेतृत्व में करें योग रहें निरोग नारे के साथ उपस्थित जन को जागरूक किया गया।
आज के कार्यक्रम में उत्कर्ष संघ परिवार द्वारा बहुत ही सुंदर योग गीत प्रस्तुत की गई तथा युवा योग साधक द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कर दिखलाया गया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश कुमार मिश्र भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ,अभय दुबे योग शिक्षक भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री, लालजी बड़े बाबू पी डब्लू डी, मनीष कुमार मिश्र भाजपा कर्मा मण्डल महामंत्री, आदर्श मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, रॉयल मिश्र, रौनक़ मिश्र, कुलदीप राज मिश्र, सुदीप राज मिश्र, चंद्रकांत मिश्र, संतोष मिश्र ,अंनत राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment