*व्यापारी एकता संघ कुसमी के पदाधिकारियों ने ली शपथ,किया कन्या पूजन।* अमित श्रीवास्तव कुसमी

*व्यापारी एकता संघ कुसमी के पदाधिकारियों ने ली शपथ,किया कन्या पूजन।*

अमित श्रीवास्तव कुसमी

पौराणिक कथाओं के अनुसार देवराज इंद्र ने ब्रह्मा से भगवती देवी को प्रसन्न करने का उपाय पूछा था. तो ब्रह्मा जी ने देवी को प्रसन्न करने का उपाय कुवांरी कन्या पूजन बताया था. इसलिए तभी से देवी मां को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है। जिससे परिवार मे सुख और घर शांति आती है।
इस मान्यता को हृदय से मानते हुये व्यापारी एकता संघ कुसमी के अध्यक्ष बद्री गुप्ता सहित पूरा व्यापारी संगठन पूरे विधि-विधान से बाजे गाजे व परंपरागत ढंग से हनुमान मंदिर कुसमी मे कन्या पूजन किया। वहीं एक बटुक भैरव के पांव भी पखारे।संगठन के लोगों ने पहले कन्या पूजा-अर्चना किया, फिर अपने हाथों से पैकेट देकर कन्या भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा देकर विदाई दी। साथ ही मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से संगठन ने पूंजा कर इनकी भी विदाई की और संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए कन्या पूजन विधि विधान से हमने किया है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में संगठन के पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ लोगों के द्वारा पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया कि वह पूरी निष्ठा भाव से संगठन का दायित्व संभालेंगे वही संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों ने आपस में चर्चा की।इसके बाद जल पान कर सभा का समापन किया।
इस कार्यक्रम में व्यापारी शंभू प्रसाद गुप्ता जन्मेजय जायसवाल दौलत प्रसाद गुप्ता कमलेश सेन गणेश गुप्ता राम सागर गुप्ता महेश गुप्ता महेश साहू डिगन लाल गुप्ता गुरुनानक गुप्ता राजकुमार गुप्ता संतोष गुप्ता बाबूलाल गुप्ता मुंडाली जायसवाल राम प्रकाश गुप्ता संजय लखेरा मुकेश गुप्ता सोनू गुप्ता मनोज नामदेव कामता गुप्ता अनिल सोनी राजेश कुमार गुप्ता मंगल गुप्ता रामदास साकेत मणिशंकर सेन,नानदाऊ बंसल सुनील गुप्ता रूपनारायण मौर्या के साथ सैकड़ों की संख्या में व्यापारी सदस्य उपस्थित थे।
*इन पदाधिकारियों ने ली शपथ*
व्यापारी एकता संघ कुसमी के मनोनीत हुये अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ,कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता सचिव लालता प्रसाद केवट सह सचिव विमल जायसवाल संरक्षक डॉक्टर ए एच अंसारी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, रहीश खान गोपाल प्रसाद गुप्ता ,रमेश गुप्ता संतोष गर्ग ,अमित श्रीवास्तव इन सभी पदाधिकारियों को व्यापारी संघ के वरिष्ठ व्यापारियों के द्वारा शपथ दिलाया गया है।

*गरीब परिवार की संघ ने की सहायता*
कुसमी जनपद के भगवार निवासी सरस्वती गुप्ता जिनका एक्सीडेंट हो गया था और परिवार उनका इलाज कराने में सक्षम नहीं था उनके परिवार को व्यापारी संघ ने सम्मान जनित राशि एवं लालमन रजक की मृत्यु उपरान्त उनके परिवार को अन्न देकर दोनों परिवार की मदद व्यापारी संघ के द्वारा किया गया है।

Related posts

Leave a Comment