Sunny Verma Haridwar news8791204683

Sunny Verma Haridwar news8791204683

 

अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

किसानों की लड़ाई व्यवस्था से है-गुरमुख सिंह विर्क

हरिद्वार, 28 मई। अलकनंदा घाट पर शुरू हुए अन्नदाता किसान यूनियन के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में किसान यूनियन प्रतिनिधियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह विर्क ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए यूनियन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों लड़ाई व्यवस्था से है। केंद्र सरकार को किसानों के हितों में फैसले लेने चाहिए। केंद्र सरकार को किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए एमएसपी गारंटी कानून को लागू करना चाहिए। गुरमुख सिंह विर्क ने कहा कि देश की पहलवान बेटियां दो माह से दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलन कर रही है। लेकिन बेटियों को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। भाजपा सांसद ब्रज भूषण सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही ना होने से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ब्रज भूषण को पद से निष्कासित किया जाए। जिससे बेटियों को न्याय मिल सके। राष्ट्रीय महासचिव अमरीक सिंह टाटरी ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। देश का किसान मजबूत होगा तो देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। अमरीक सिंह टाटरी ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार को किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द दिलाना चाहिए। संगठन मंत्री कैप्टन रणजीत सिंह झाागड़ ने बताया कि तीस मई तक चलने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे देश से किसान पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चिंतन मनन के पश्चात प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। देश का अन्नदाता देश को आर्थिक गति प्रदान करता है। सरकारों को किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिए। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजेश, सुरेश दहिया, यूथ प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल लाल, स्वामी राजेश्वर मुनि आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment