करनैलगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के दौरान फायरिंग से दो व्यक्तियों के घायल होने की घटना का हुआ खुलासा

करनैलगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के दौरान फायरिंग से दो व्यक्तियों के घायल होने की घटना का हुआ खुलासा

वहीं चोरी किए गए जेवरात दो अवैध असलहा जिन्दा कारतूस सहित एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रंजीत तिवारी

गोंडा बीते दिनाकं 24.02.2023 को थाना करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव में चोरी करने आए चार अज्ञात चोरों को परिवार व गांव वालों द्वारा घेराबंदी करने पर चोरों द्वारा फायरिंग की गई थी जिसमें दो लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है जिसके सम्बन्ध में हरीत कुमार मिश्र पुत्र धमसड़ा थाना कोतवाली कर्नैलगंज द्वारा सूचना दी गयी उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना का सफल अनावरण हेतु थाना कर्नैलगंज, थाना कटराबाजार व एस०ओ०जी० की सयुक्त टीमें गठित की गयी थी।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनाकं 27.02.2023 को थाना कर्नैलगंज, थाना कटराबाजार व एस०ओ०जी० की सयुक्त टीम द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर थाना कर्नैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत चोरी करने वाले 2 आरोपी ज्ञानचन्द्र पासी व जंगबहादुर उर्फ जंगू को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कर लिया गया। जानकारी के अनुसार इन आरोपियों के विरुद्ध एक पर 41 मुकदमे तो वहीं दूसरे पर 13 मुकदमे पंजीकृत हैं गिरफ्तार किए गये आरोपियों के कब्जे से 3 अगूठी(पीली धातु), 6 जोड़ी पायल(सफेद धातु), एक मंगल सूत्र, एक थाली(सफेद धातु), एक नारियल (सफेद धातु), एक सुपाड़ी(सफेद धातु), दो अवैध तमंचा नगदी सहित चोरी की एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो(कूटरचित नं० प्लेट लगी हुई) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कर्नैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. ज्ञान चन्द्र पासी पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम राजपुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा
02. जंग बहादुर उर्फ जंगू पुत्र हिरई निवासी ग्राम राजापुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा
अनावरित अभियोग
01. मु०अ०स०- 90/2023 धारा 460,380, 342, 420,467, 468,471 भादवि थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु०अ०स०- 17/2023 धारा 382, 457 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०स० 97/2023, धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मय टीम थाना कर्नैलगंज गोण्डा।
व. प्रभारी एस०ओ०जी० टीम जनपद गोण्डा।
03. उ०नि० सरफराज मय टीम थाना कटराबाजार गोण्डा आदि रहे

Related posts

Leave a Comment