शिव बारात में झूमें बाराती , जनकल्याण को महारुद्राभिषेक – महाशिवरात्रि पर बैंड बाजे , ढ़ोल संग पहुंची बारात

फोटो –
शिव बारात में झूमें बाराती , जनकल्याण को महारुद्राभिषेक
– महाशिवरात्रि पर बैंड बाजे , ढ़ोल संग पहुंची बारात
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। चकेरी के कृष्णापुरम स्थित संकल्प धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार रात भोलेनाथ की बारात बैंड बाजे और ढोल के साथ पहुंची। इसमें सिर पर पगड़ी बांधे बाराती नाचते – झूमते चल रहे थे। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। मंदिर में भोले के बारातियों का स्वागत ठंडाई से हुआ। इसके बाद आचार्य गंगा विष्णु पांडे व रामबाबू तिवारी ने जनकल्याण के लिए विधिविधान से महारुद्राभिषेक कराया। इस दौरान महिलाओं ने ढोलक पर मंगलगीत गान किया। रविवार सुबह प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान प्रदीप पांडे, सुनील अवस्थी, दीप तिवारी ,इंद्र कुमार पांडे ,प्रदीप त्रिपाठी ,नवीन द्विवेदी, बल्लू पांडे, विवेक अग्रवाल, शैलेश बाजपेई, जितेंद्र वर्मा, आलोक पांडे, अजय शुक्ला, मोहन मिश्रा आदि ने बढ़चढ़ के भागीदारी की। इस दौरान सभी भक्ति के रस में सराबोर रहे।

Related posts

Leave a Comment