शतचन्डी महायज्ञ दिव्यतम सम्पन्न

शतचन्डी महायज्ञ दिव्यतम सम्पन्न _सत्य सनातन धर्म के आलोक मे तथा श्री पुजारी पुरोहित ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान मे आयोजित श्री शतचन्डी महायज्ञ विशाल भन्डारे के साथ आज सम्पन्न हुई।
श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर ठग्गू मिष्ठान भण्डार चौराहा ऐशबाग लखनऊ मे दिनाँक 22जनवरी 2023से चल रही श्री शतचन्डी महायज्ञ आज विशाल भन्डारे के साथ पूर्णाहुति पूर्वक दिव्यतम भव्यतम सम्पन्न हुई जिसमे स्थानीय लोगों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया और भरपूर सहयोग भी किया।
श्री पुजारी पुरोहित ब्राह्मण महासभा समस्त सम्मानित छेतर वासियो , सहयोगियों का ह्रदय से आभारी है। और आशा करता है कि हमारे संगठन के लोककल्याणकारी सत्कारयो की सम्पन्नता के लिए शतत अपना अमूल्य योगदान प्रदान करता रहेगा जिससे हमारा संगठन लोकमंगलकारी कल्याणकारी और जनहित के कार्यो को करता रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम मे श्री पुजारी पुरोहित ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम गोपाल तीवारी,उपाध्यक्ष आचार्य श्री अंजनी कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष श्री लल्लूराम मिश्र मन्दिर की पूजा व्यवस्था के प्रधान तथा यज्ञ के यजमान एवं महासभा के संगठन मन्त्री श्री सन्दीप दीक्षित प्रचार प्रसार मन्त्री श्री मानेन्द्र त्रिवेदी (गुडडन) स्थानीय पूर्व सभासद श्री सुधीर मिश्र सचिव श्री अजय कुमार दुवेदी सदस्य श्री अंजनी कुमार पांडेय सदस्य श्री होरी आल पाण्डेय तथा महासभा की उप संगठन मन्त्री श्रीमती अर्चना दीक्षित आदि ने पूर्ण रूप से व्यवस्था को सम्भाला जिसके परिणामस्वरूप श्री शतचन्डी महायज्ञ हर्ष उल्लास के साथ आज सम्पन्न हुआ तथा विशाल भण्डारे ने पूर्णता को प्राप्त हुआ ।

*मोहम्मद अलीम खान*

Related posts

Leave a Comment