प्रेस नोट दिनांक 03.02.2023

प्रेस नोट दिनांक 03.02.2023
*थाना खण्डासा व सर्विलांस अयोध्या पुलिस की सयुक्त टीम ने चोरी के 10 जनरेटर के साथ चोरी करने वाले गैंग के 06 सदस्य को किया गिरफ्तार। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री मुनिराज जी द्वारा पुलिस टीम को 20000 रुपयें इनाम की घोषणा।*
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री मुनिराज जी द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन एव क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में श्री मनोज कुमार, थानाध्यक्ष थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के नेतृत्व में थाना खण्डासा व सर्विलांस टीम द्वारा दिनांक 03.02.2023 को अन्तर्जनपदीय जनरेटर चोर गैंग का पर्दाफास करते हुए 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2023 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित तथा जनपद के अन्य थानों पर पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित कुल 10 अदद जनरेटर बरामद किया गया है। अभियुक्तगण उपरोक्त को समय करीब 06.20 बजे घटनास्थल मड़हा के पुल इब्राहिम पुर के पास से अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछतांछ करने पर बताये कि साहब हम लोग टेन्ट हाउस/लाइट/डीजे का काम करते हैं तथा आपस में गैंग बनाकर रात में विभिन्न स्थानों से जनरेटर चोरी कर लेते थे।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
1. ऋषि पुत्र छविलाल कोरी नि0 रायपुर थाना कैण्ट अयोध्या
2. राजकुमार पुत्र बुद्धु कोरी निवासी फत्तेपुर थाना कैण्ट अयोध्या
3. सचिन पुत्र विद्यासागर गैातम नि0 फत्तेपुर थाना कैण्ट अयो0
4. बॉबी पुत्र नन्हेलाल उम्र 25 वर्ष नि0 फत्तेपुर थाना कैण्ट अयोध्या
5. राहुल मौर्य पुत्र रामेश्वर मौर्या नि0 कोट सराय थाना कैण्ट अयोध्या
6. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र नत्थूराम नि0 नेवली का पुरवा हरीपुर जलालाबाद थाना कैण्ट अयोध्या

*बरामदगी का विवरण-*
1. चोरी के 10 अदद जनरेटर।

*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 52/23 धारा 379 भादवि, थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या।
2. मु0अ0सं0 72/23 धारा 379 भादवि, थाना को0अयोध्या जनपद अयोध्या।
3. मु0अ0सं0 44/23 धारा 379 भादवि, थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
4. मु0अ0सं0 42/23 धारा 379 भादवि, थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
5. मु0अ0सं0 57/23 धारा 379 भादवि, थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
6. मु0अ0सं0 568/22 धारा 379 भादवि, थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
7. मु0अ0सं0 07/23 धारा 379 भादवि, थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
8. मु0अ0सं0 21/23 धारा 379 भादवि, थाना खण्डासा जनपद अयोध्या।
9. मु0अ0सं0 22/23 धारा 379 भादवि, थाना खण्डासा जनपद अयोध्या।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 श्री विनय कुमार यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
3. उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
4. उ0नि0 राहुल कुमार यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
5. हे0का0 चन्द्रभान यादव, सर्विलांस सेल जनपद अयोध्या।
6. कां0 धर्मेन्द्र यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
7. कां0 अंशू यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
8. का0 सौरभ यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
9. का0 प्रमोद यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
10. का0 धर्मवीर सिंह थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
11. का0 मुनीष कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या 👇

Related posts

Leave a Comment