गीला कूड़ा सूखा कूड़ा अलग करने के लिए किया जागरूक

गीला कूड़ा सूखा कूड़ा अलग करने के लिए किया जागरूक

बहसूमा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री के आह्वान पर 1 फरवरी को शासनादेश के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अनुपालन में एक से 10 फरवरी तक डोर-टू-डोर अभियान चलाने निर्देशित किया गया था। जिसमें आदर्श नगर पंचायत बहसूमा के अधिशासी अधिकारी नवीन राय के आदेश पर कर्मचारियों के द्वारा दस तक डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की। बहसूमा बाईपास से करते हुए नगर में जाकर सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग करने के लिए नगर की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पंचायत बहसूमा के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली बहसूमा बाईपास से होते हुए कैलाशपुरी से होते हुए पुलिस स्टेशन बहसूमा पर समाप्त की गई। जिसमें सफाई नायक संजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार, मुन्नालाल यादव, आनंद सहित कर्मचारी का सहयोग रहा।

Related posts

Leave a Comment