जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य :- घनश्याम जायसवाल

जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य :-
घनश्याम जायसवाल

डॉ0कल्प राम त्रिपाठी ब्यूरो चीफ गोण्डा

खबर गोण्डा जनपद से जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने नगर पंचायत तरबगंज रामापुर में जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।
घनश्याम जायसवाल ने कहा की भीषण ठंड में जीवन ज्योति सेवा संस्था जरूरतमंद को कंबल वितरण कर सराहनीय कार्य किया है। समाज के और लोगों को जरूरतमंद की सेवा करने के लिए आगे आना होगा।

नगर पंचायत तरबगंज के रामापुर में सावरीदेवी, विमला देवी राजपती प्रेमलता, सुंदरपती, धर्मा,सुनीता ,सीता देवी ललिता, सुमित्रा ,सुशीला ,आयशा बानो, माधुरी, रंजू, किरण, जमुना प्रसाद ,सुंदरपता ,बिट्टू, ननकन्नी ,श्रीमती ,मीरा ,विमला ,रामदेव ,सरवन ,मोहर्रम अली आनंद प्रकाश ,बिंदेश्वरी, मीना, विमला देवी ,सहित सैकडों लोगो को कंबल वितरण किया गया।

जीवन ज्योति सेवा संस्था संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन पाठक बताया हमारी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव टीएन द्विवेदी जनपद गोंडा मैं पहुंचकर भीषण ठंडी से लोगों को बचाने के लिए कंबल और गर्म कपड़े जरूरतमंद को भेट कर रहे हैं। हमारी संस्था ने राष्ट्रीय महामंत्री टीएन द्विवेदी ने ग्राम पंचायत रामापुर ग्राम पंचायत करनीपुर ग्राम पंचायत धौरहरा ग्राम पंचायत भोपतपुर ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में कैंप लगाकर हजारों लोगों को निशुल्क कंबल और वस्त वितरण किया गया।

Related posts

Leave a Comment