चोरी करने का आरोपी नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार भेजा जेल

चोरी करने का आरोपी नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 16,1,2023 को थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चचरी मोड के पास से चोरी करने के वांछित अभियुक्त-रोहित पथरकट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराया हुआ वीवी का मोबाइल फोन व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 05.08.2022 को वादी आयुष्मान पुत्र शेष कुमार के पिता का मोबाइल फोन चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रोहित पथरकट पुत्र केशरी पथरकट नि0 रामलीला ग्राउण्ड थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-392/2022 धारा 379,411 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-22/23, धारा 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अदद मोबाइल फोन।
02. 01 अदद नाजायज चाकू।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 उमेश सिंह मय टीम।

Related posts

Leave a Comment