सोनभद्र के छात्रा का नेशनल तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में चयन

सोनभद्र के छात्रा का नेशनल तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में चयन

हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया के इंटर की छात्रा प्राची श्रीवास्तव ने जीता प्रदेश में गोल्ड मेडल
जयप्रकाश वर्मा
केकराही, सोनभद्र।
66 वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का एंग्लो बंगाली इंटर कालेज इलाहाबाद में 05 जनवरी से 07 जनवरी तक अयोजित हुई। प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल मीरजापुर का प्रतिनिधित्व कर रही हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसया, सोनभद्र की 12 वी की छात्रा कुमारी प्राची श्रीवास्तव ने 40 मीटर इंडियन राउंड में गोल्ड मेडल तथा 30 मीटर में ब्रांज मेंडल हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राची श्रीवास्तव अब उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। छात्रा का प्रदेश स्तरीय टीम में चयन होने से केवल विद्यालय का ही नही अपितु जनपद सोनभद्र के साथ विंध्याचल मंडल को भी गौरवान्वित किया है। जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल देखा गया। इसी क्रम में संत जेवियर्स स्कूल राबर्ट्सगंज के छात्र प्रियांश कक्षा 08 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
टीम कोच अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जगदंबा प्रसाद व्यायाम शिक्षक संत जेवियर्स स्कूल रावटसगंज के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल की टीम ने प्रतिभाग किया। जगदम्बा प्रसाद ने बताया कि प्रदेश प्रतियोगिता में कुल 13 मंडलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे कुल 385 छात्र छात्राएं शामिल रही।प्रतियोगिता 05 जनवरी से 07 जनवरी तक चली। जनपद सोनभद्र की प्रतिभागी छात्रा प्राची श्रीवास्तव व छात्र का नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव तथा माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र एवम जिला क्रीड़ा सचिव सुनील राव,आरएसएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा बृजेश कुमार सिंह, उमाकांत शुक्ल, डी पी सिंह, सतीश सिंह आदि ने शुभ कामनाएं दी है।

Related posts

Leave a Comment