फुलवरिया ना जाओ अब दशरथ लला… आज होगा भगवान श्री राम की राजतिलक की कथ

फुलवरिया ना जाओ अब दशरथ लला…
आज होगा भगवान श्री राम की राजतिलक की कथ

डॉ0 कल्पराम त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ गोण्डा

ख़बर गोण्डा जनपद से नगर के आवास विकास कॉलोनी में स्थित उपाध्याय चक्की के पास श्री राम कथा अमृत महोत्सव चल रहा हैं जो भगवान श्री राम की राज अभिषेक की कथा के साथ होगा समापन और कल सोमवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में शुक्रवार को भगवान श्रीराम का विवाह, धनुष यज्ञ और फुलवारी की लीला कथा कथा के माध्यम से अयोध्या से आए कथा व्यास डॉ. संत शरण त्रिपाठी ने अपने मुखार बिंद से वर्णन किया ।उनके साथ कोरस में मनमोहन शास्त्री, सदाशिव पांडे शास्त्री, प्रवीण पांडे शास्त्री भी रहे। भगवान श्रीराम की बारात भक्तों ने निकाली जो रास्ते में डीजे भांगड़ा के साथ नाच करते हुए नाचते झूमते हुए बरात में शामिल हुए बरात कथा स्थल पर पहुंची जहां पर भक्तों ने भगवान श्रीराम का विवाह की लीला देखकर भाव विभोर हो गए।फिर भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता की भव्य झांकी का दर्शन किया भक्त पंक्ति में लगकर मंच पर जाकर भगवान श्री राम माता जानकी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सपा नेता सूरज सिंह, बूढ़ा देवर के प्रधान दीपू यादव,भाजपा नेता राजेश रायचंदानी, उमेश शुक्ला,राजू ओझा, प्रेम कुमार पाठक , संदीप पाण्डेय,बासु शुक्ला,किसलय तिवारी सहित कई लोगों ने भगवान श्री राम और माता जानकी का आशीर्वाद लिया। भगवान श्रीराम के विवाह पर भक्तों ने भाव विभोर होकर खूब नित्य किया । कथा के समाप्ति पर आरती हुई उसके बाद हलवा का प्रसाद वितरण हुआ इस दौरान सहयोगी राजेश उपाध्याय ,आरपी सिंह, नंद कुमार उपाध्याय, राकेश सिंह, ,पंकज सिंह, राहुल उपाध्याय ,नर्सिंग उपाध्याय ,सुधीर उपाध्याय ,वीरू उपाध्याय, पुनीत शुक्ला, नितिश सिंह ,राजन उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, राहुल पांडे सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment