*कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में डीएम ने सर्वाधिक फसल उत्पादन वाले किसानों को किया सम्मानित*

*कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में डीएम ने सर्वाधिक फसल उत्पादन वाले किसानों को किया सम्मानित*

डॉ0कल्प राम त्रिपाठी
ब्यूरोचीफ गोण्डा

गोण्डा ।जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में लाल बहादुर शस्त्री, कृषि विज्ञान केन्द्र गोपालग्राम, गोण्डा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान सम्मान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का उद्घाटन जिलाधिकारी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर विभिन्न विभागों द्वारा लगायो गये स्टालों का निरीक्षण भी किये।
उपकृषि निदेशक द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वo चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी गई तथा जनपद में किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया। उपनिदेशक उद्यान द्वारा पुराने बागों के जीर्णोद्वार के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दी गई। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक श्री आर0पी0 एन0 सिंह द्वारा एफ0पी0ओ0 गठन के सम्बन्ध में किसानों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कृषकों को जैविक खेती अपनाने हेतु आह्वान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सर्वाधिक फसल उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

Leave a Comment