*ब्रेकिंग न्यूज़/21.12.22*

*ब्रेकिंग न्यूज़/21.12.22*
*निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शुरू किया सघन जनसंपर्क अभियान व बैठक, राम विहार मंडल में शामिल हुए लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बूते लोनी के सभी वार्डों में लहराएगा भगवा*

बुधवार को लोनी के 55 वार्डों में जनसंपर्क अभियान व बैठकों का भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान राम विहार मंडल के टीला व रामविहार में जनसंपर्क और बैठक में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रतिभाग किया और जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया और कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से चुनाव में जुटने को कहा। इस दौरान लोनी निकाय चुनाव प्रभारी अनिल खेड़ा, जिला महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि, भाजपा नेता पवन मावी, मंडल अध्यक्ष राहुल बैंसला समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

*केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते जीतेंगे चैयरमेन पद समेत सभी 55 वार्ड-नंदकिशोर गुर्जर*

बैठक में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर जाति को लोनी में मिला है। आज लोनी की तस्वीर बदली है। सड़क, चिकित्सा, पानी, बिजली, कानून व्यवस्था, शिक्षा आदि में बदलाव लोगों में चर्चा का विषय है। लोगों में भाजपा को लेकर उत्साह और विश्वास है इसलिए मैं कह रहा हूँ कि भाजपा चैयरमेन पद समेत लोनी के सभी 55 वार्डों में विजय दर्ज करेगी। हमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को योजनाओं से जोड़ने व लाभार्थियों से संवाद बनाएं रखने की जरूरत है। इस दौरान विधायक ने जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। वहीं दूसरी तरफ विधायक ने दरघाई स्टेडिम में आयोजित गुरु सम्मान समारोह व घोड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। आयोजकों द्वारा विधायक का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। विधायक ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा इस तरह का आयोजन क्षेत्र में होते रहने चाहिए।

Related posts

Leave a Comment