जिला क्राइम ब्यूरो चीफ प्रिया वर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी
नकहा ब्लॉक की गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग
लखीमपुर खीरी के नकहा ब्लॉक क्षेत्र में गैस एजेंसी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश बताया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालक रमाकांत वर्मा द्वारा उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी के संबंध में अनियमितता की जा रही है और कथित रूप से सब्सिडी का लाभ उपभोक्ताओं तक पूरी तरह नहीं पहुंच रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी का आदेश है
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु करने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर कब तक जांच शुरू करता है और उपभोक्ताओं को राहत कब मिलती है। खबर प्रकाशित होने के बावजूद अधिकारी मोन हे माननीय जिलाधिकारी से निवेदन यह है कि रमाकांत गैस एजेंसी संचालक पर कार्रवाई करने का आदेश जारी करें मुख्यमंत्री जी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिले के अधिकारी मौन है