श्रीमान् पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में वारण्टी/ वाछिंत/ संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान अवैध शराब निष्कर्षण चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार महोदय के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन श्री गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में निघासन पुलिस बल द्वारा 01 नफर अभियुक्त छोटेलाल पुत्र मदन उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम दुबहा थाना निघासन जनपद खीरी को बरूही फार्म से दुबहा जाने वाले मार्ग पर बहदग्राम दुबहा दूरी 10 किमी पश्चिम से अवैध शराब रखने/बेचने के सम्बन्ध हिरासत पुलिस में लिया गया है। अभियुक्त अवैध कच्ची नाजायज शराब ले जा रहा था। अभियुक्त उपरोक्त की तलाशी से थैले 01-01 ली0 के करीब 10 पाउच करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब नाजायज की बरामदगी हुई है। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक खीरी