बलवा व मारपीट करने के दो आरोपियों को उमरी बेगमगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलवा व मारपीट करने के दो आरोपियों को उमरी बेगमगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 10,12,2022 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा कर मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. श्रवण कुमार उर्फ पप्पू शुक्ला, 02. मनोज कुमार शुक्ला को ग्राम धमरैया पूरे रामदीन से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 18.11.2022 को जमीनी विवाद के चलते अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी महराजदीन शुक्ला पुत्र नकछेद शुक्ला नि0 धमरैया पूरे रामदीन पुरवा को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्घ में वादी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. श्रवण कुमार उर्फ पप्पू शुक्ला नि0 गया प्रसाद शुक्ला नि0 धमरैया रामदीन पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
02. मनोज कुमार शुक्ला पुत्र बृजकिशोर शुक्ला नि0 धमरैया रामदीन पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-256/2022 धारा- 308,147,323,504,506 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अवधेश सिंह यादव मय टीम।

Related posts

Leave a Comment