वांछित आरोपी मिशन शक्ति के तहत गिरफ्तार भेजा जेल

वांछित आरोपी मिशन शक्ति के तहत गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 10,12,2022 को थाना छपिया पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त नीरज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना छपिया मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. नीरज पासवान पुत्र गिरधारी लाल निवासी चकमन सुरवा भेलखा थाना छपिया जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-302/22, धारा 363,366,504,506 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय टीम।

Related posts

Leave a Comment