इस वक्त की बड़ी खबर आई है गोरखपुर में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष से प्रेमपाल महाराज की शिष्टाचार भेंट, संगठन एवं सनातन विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा*

इस वक्त की बड़ी खबर आई है गोरखपुर में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष से प्रेमपाल महाराज की शिष्टाचार भेंट, संगठन एवं सनातन विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा*

 

गोरखपुर। में राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत, नई दिल्ली के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री तथा उत्तराखंड, महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्य प्रभारी श्री प्रेमपाल महाराज जी ने विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री के रूप में गोरखपुर स्थित आवास पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों के बीच संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता, जनसेवा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में समाज को संगठित करने, युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

श्री प्रेमपाल महाराज जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों को सशक्त करना है। वहीं श्री भिखारी प्रजापति जी ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री प्रेमपाल महाराज जी शीघ्र ही गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इस दौरान संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment