नगर में चरस स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाने व्यापार मंडल प्रत्तिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।

नगर में चरस स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाने व्यापार मंडल प्रत्तिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।
एसपी बोले-अराजकता और नशाखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं। बागेश्वर।नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के चरस स्मैक के खिलाफ मंगलवार को प्रस्तावित आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया। जिसके बाद व्यापार मंडल की नाराजगी दूर करने के लिए चार बजे मामले में व्यपारियो की नाराजगी दूर करने को लेकर आपस में वार्ता को लेकर व्यापारी नेता पुलिस अधीक्षक मनीष वर्मा से मिले जिसके बाद नगर में सरस्वत समय के काले कार्यभार मैं लिफ्ट आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने और व्यापारियों के साथ परस्पर तालमेल बनाए रखने को लेकर सहमति बंद उन्हें व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर में बढ़ते अवैध स्मैक और चरस के चलन पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में नशे के सौदागरों पर अब तक कोई कार्रवाई नही होने, उनके नही पकड़े जाने,और नशे के कारोबारियों को संरक्षण देने वालो पर कार्रवाई की मांग की।वही नाराजगी जताते हुए नगर में नशे के कारोबार फैलाने वालों पर सख्ती करने की मांग की। जिसके बाद एसपी मनीष वर्मा ने नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही। और किसी भी प्रकार से नशे के काले करोबारियों पर जल्द नकेल कसने की बात कही। इसके बाद व्यापारियों ने एसपी का आभार जताया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, जिला महामंत्री अनिल कार्की व्यापार मंडल सचिव पुष्कर किरमोलिया,उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, सहसचिव राहुल शाह आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment