लोजपा कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस

लोजपा कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस

डॉ0कल्पराम त्रिपाठी
ब्यूरोचीफ गोण्डा

गोण्डा।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के 23 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को पार्टी कार्यालय बडगांव में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काट कर खुशियां मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव कल्पराम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्मृति शेष पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के द्वारा 23वर्ष पूर्व आज ही के दिन पार्टी की नींव डाली गई थी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी दिनप्रतिदिन आगे बढ रही है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी स्वर्गीय राम विलास पासवान की स्मृति में उनके विचारों पर चलते हुए इस वर्ष गरीब दलित असहाय मजलूम के प्रति सेवा करने के संकल्प के रूप में स्थापना दिवस मना रही है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम पाण्डेय ने कहा कि लोजपा पार्टी संगठन में महिलाओं के प्रति मान सम्मान और उनकी सहभागिता लगातार बढ़ रही है। पार्टी-संगठन का जनाधार दिनोंदिन बढ रहा है, आने वाले दिनों में पार्टी और सशक्त होगी।
इस मौके पर सुमित जायसवाल, पुष्पा पाण्डेय,पूनम विश्वकर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, प्रतिमा सिंह,अयोध्या प्रसाद पाण्डेय ,संतराम विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment