आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 22,11,2022 को थाना कटराबाजार पुलिस ने मु0अ0स0 450/2022 धारा 306 भा0द0वि0 सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अम्बिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री को मार पीटकर घर से निकाल दिया था जिससे आहत होकर पीडित ने आत्महत्या कर लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत करायी थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अम्बिका प्रसाद पुत्र अवधराम निवासी भोलापुरवा मझौरा थाना परसपुर जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0 450/2022 धारा 306 भा0द0वि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय टीम।

Related posts

Leave a Comment