लखनऊ,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, लखनऊ
स्लग–डिजिटल ज्योतिष के क्षेत्र में नई क्रांति की पहल, राजधानी में ज्योतिष सुपर ऐप का सफलतापूर्वक शुभारंभ
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जहाँ लखनऊ में स्थित होटल क्लार्क्स अवध में आयोजित एस्ट्रोभारतएआई ने आज एक भव्य समारोह के दौरान अपने अत्याधुनिक -4 इन-1 ज्योतिष सुपर ऐप का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया | यह ऐप आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्राचीन वैदिक ज्योतिष का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है | इस अभिनव मंच के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को एक ही स्थान पर पाँच हजार से अधिक अनुभवी ज्योतिषियों तथा एक सौ से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें सटीक, सरल और विश्वसनीय ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा | वहीं इस कार्यक्रम में परम पूज्य अनंत श्री स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ | इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक जी उपस्थित रहे | इस समारोह में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री दिनेश सिंह, अपर्णा यादव, नीरज सिंह तथा आदर्श पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई | इसके अतिरिक्त, प्रसिद्ध हस्तियों जैसे अभिनेत्री जया प्रदा, अभिनेत्री पूजा बनर्जी, रीना सिंह, आदरणीय राज ज्योतिष श्री कमलेश कुमार जी एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.एच.एस.रावत ने भी कार्यक्रम में भाग लिया | इस क्रांतिकारी पहल के पीछे एस्ट्रोभारतएआई के संस्थापक डॉ. कुँवर हर्षित राजवीर तथा सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह डॉ.मोहम्माद हारून राईन का दूरदर्शी नेतृत्व है | उनका उद्देश्य आधुनिक तकनीक और भारतीय परंपरा के समन्वय से ज्योतिष को एक नए युग में स्थापित करना है, ताकि आमजनमानस तक सुलभ और भरोसेमंद सेवाएं सुचारू रूप से पहुंचाई जा सकें | यह शुभारंभ न केवल तकनीकी नवाचार का प्रतीक है, बल्कि डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, लखनऊ