गोण्डा

गोण्डा- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को वेंकटाचार्य क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान जी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क टूल किट्स वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत 35 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक तथा 5 लाभार्थियों को पगमिल मशीनें प्रदान की गईं। इसके साथ ही ग्रामोद्योगी टूल किट्स वितरण योजना के तहत 9 लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन वितरित कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन किया जा रहा है, जिससे पलायन पर भी अंकुश लगेगा।

कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से चयनित 32 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक ग्रामोद्योग इकाइयों की स्थापना कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और अंत में लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment