रायबरेली,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, रायबरेली
स्लग–सरकारी गाड़ी का रौब दिखाकर बुलेरो चालक ने बीच सड़क पर किया हंगामा, बेलगाम चालक ने की गुंडागर्दी
अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली शहर से जहाँ जनपद कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सारस चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया | जब “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखी एक बुलेरो गाड़ी का चालक बीच सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आया | आपको बताते चलें कि पूरा मामला सारस चौराहे के पास 17 मार्च मंगलवार रात्रि लगभग 8:00 बजे के आस पास का बताया जा रहा है | वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो (संख्या UP 33 AX 5631) के चालक ने एक डीसीएम ड्राइवर को बीच सड़क पर रोक लिया और उसके साथ, अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा | यह मामला यहीं नहीं थमा, आरोपी ने अपनी गाड़ी को भी चौराहे के बीचों-बीच खड़ा कर दूसरी गाड़ी के आगे लगाकर जबरदस्त हंगामा किया, जिससे मौके पर सारस चौराहे पर भारी जाम लग गया | आरोपी ने होमगार्ड से भी बदसलूकी की चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने जब स्थिति संभालने और पूछताछ करने की कोशिश की, तो बोलेरो चालक ने होमगार्ड के साथ भी अभद्रता की | इतना ही नहीं, जब होमगार्ड ने आरोपी की गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाड़ी सीधे होमगार्ड पर चढ़ाने की कोशिश कर दी, यह नजारा सामने से देखकर आस–पास मौजूद लोग दहशत में आ गए | बताया जा रहा है कि बोलेरो किसी सरकारी कार्यालय से संबंधित है, लेकिन जिस तरह से उसका इस्तेमाल दबंगई और कानून को ठेंगा दिखाने के लिए किया गया, उसने प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं | जबकि बीच चौराहे पर हंगामा करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया | अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चौराहे जैसे व्यस्त क्षेत्र में दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना हो जाती है और आरोपी आराम से भाग जाता है | लेकिन वहाँ पर ना तो दरोगा सिपाही कोई भी मौजूद नहीं अब लोग सवाल ये उठा रहे हैं कि क्या सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल अब गुंडागर्दी के लिए होगा | आखिर ऐसे दबंगों पर कब लगाम लगेगी | क्या पुलिस इस आरोपी को पकड़ पाएगी या फिर यह मामला ठंडे बस्ते में ही जाएगा | स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सरकारी वाहन के दुरूपयोग किए जाने की जाँच करने की माँग उठाई है | इस पूरे घटना क्रम के बाद एक बार फिर से रायबरेली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को लेकर क्या उचित कार्यवाही करेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, रायबरेली