लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र मील रोड कासा होटल के पास आज सुबह लगभग चार बजे मवैया पुल से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने राजाजीपुरम से चारबाग जा रही टैक्सी को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से टैक्सी पलट गयी जिसमें टैक्सी चालक शिवराम पाल सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष राजाजीपुरम निवासी बुरी तरह घायल हो गये जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है वही टैम्पों में बैठे राजाजीपुरम निवासी मो० शेरू ,फईम, विकास, मो० बाहर भी घायल हो गये ।
राहगीरो ने इसकी सूचना 112 पुलिस व एबोलेन्स को दी सूचना मिलते ही बाजार खाला पुलिस व 112 ने घायल बुर्जग को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर भेजा
सूत्रों के अनुसार यूपी 32- जेपी 4380 पर सवार 112 पर तैनात पुलिस अधिकारी नशें में धुत होकर मवैया की तरफ से वाहन लेकर आ रहा था तभी राजाजीपुरम से आ रही टैम्पो यूपी32- यूएन9442 पर टक्कर मार दी ।
घायल सवारियों का आरोप है कि घटना स्थल मौजूद एक पुलिस कर्मचारी ने घायल सवारियों से अभद्रता भी की।
बाजार खाला पुलिस ने बोलोरों को कब्जे में ले लिया है। टैम्पों में बैठी सवारियों ने बाजार खाला पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस जांच करने में जुट गयी है।
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ अजय मिश्रा की रिपोर्ट