बहराइच पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी-छिनैती की 7 घटनाओं का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

बहराइच पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी-छिनैती की 7 घटनाओं का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

 

 

उ प्र बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी और छिनैती की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर हुई 07 घटनाओं का सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 चोरी की मोटरसाइकिल, एक लेडीज पर्स और 1330 रुपये नकद बरामद कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी और छिनैती की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर रामलीला मैदान तिराहा मोड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

1. उत्सव यादव उर्फ चुन्नी (20 वर्ष) पुत्र मंशाराम यादव, निवासी वशीरगंज, थाना कोतवाली नगर

2. रिजवान उर्फ बउरा (20 वर्ष) पुत्र कादिर, निवासी काजीपुरा उत्तरी, थाना कोतवाली नगर, बहराइच

 

पुलिस ने इनके कब्जे से बजाज पल्सर (UP40 V 3339), सुपर स्प्लेंडर (UP42 AR 9878), मोटरसाइकिल UP40 AF 6641 और हीरो स्प्लेंडर (UP40AC1051) बरामद की हैं। इसके अलावा छिनैती की घटना से जुड़ा भूरे रंग का लेडीज पर्स, पाउडर की डिब्बी, हनी आलमंड क्रीम और 1330 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से ही वारदातों को अंजाम देते थे। इसी मोटरसाइकिल से खैरीघाट क्षेत्र में एक महिला से बाला छीनने की घटना को भी अंजाम दिया गया था।

 

मुख्य आरोपी उत्सव यादव उर्फ चुन्नी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और मारपीट जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय गौतम, अमित प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, रविशंकर, धीरेन्द्र कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में चोरी और छिनैती की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment