गोण्डा – अवैध निर्माण कर रहे भू माफिया के विरुद्ध पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मामला नगर पंचायत क्षेत्र थाना कटरा बाजार अर्जुन हाता जनपद गोंडा का है जहां के निवासी संजीव कुमार गुप्ता पुत्र सुरेंद्र कुमार ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को देते हुए विपक्षी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रार्थी के बैनामे की भूमि गाटा संख्या 1173 पर अपने दबंगई के दम पर विपक्षी अजय कुमार व हनुमंत कुमार पुत्र गण सुरेंद्र कुमार कब्जा करने पर आमादा इतना ही नहीं विपक्षीगण द्वारा निर्माण कराए जा रहे मैरिज हॉल जो की पूरी तरह से अवैध है उसका गंदा पानी पीड़ित के गाटे की भूमि पर जा रहा है और पीड़ित के घाटे की भूमि से ही दबंग अपना रास्ता निकालने पर आमादा है अब देखना यह होगा कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर नगर प्रशासन क्या कार्रवाई करता क्या भू माफिया के विरुद्ध होगी प्रशासनिक कार्रवाई और पीड़ित को मिल पाएगा न्याय। ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा