बरेली,
रिपोर्ट–डॉक्टर.मुदित प्रताप सिंह, बरेली
स्लग–निर्माण कार्य में बाधा बन रहें अवैध कब्जों को नगर पंचायत ने बुल्डोजर से तोड़वाया
अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से जहाँ जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत द्वारा मेन रोड से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक 28 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड डालने में बांधा पड़ रहे अवैध निर्माण को नगर पंचायत ने बुलडोजर चलवा कर तोड़वा दिया | वही नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि कस्बे की मेन बाजार से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक (सड़क) सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा उस जगह पर दोनों ओर मकान मालिकों और दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था | उन लोगों को नोटिस देने के बाद भी खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज नगर पंचायत कर्मियों ने रोड पर किए गए अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण को बुलडोजर से हटा दिया गया हैं | चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि नगर के मोहल्ला अंसारी, कपड़ा बाजार कुम्हारों वाले चौक तक सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पंचायत के द्वारा 28 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड डालना प्रस्तावित किया गया है | जबकि रोड के दोनों ओर बने मकान मालिकों और दुकानदारों ने अपने घर के सामने आगे तक स्लिप और पैड़ी बनाकर अतिक्रमण कर रखा था | रोड स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत ने करीब करीब 15 दिन पहले सभी अतिक्रमण कारियों से खुद पैड़ी और सिल्प तोड़ने का नोटिस दिया था, साथ ही तीन दिन पहले माइक से अलाउंस भी कराया था | इसके बाबजूद लोगो ने अपने घर के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया था | जिसके कारण आज नगर पंचायत कर्मियों ने रोड के दोनों तरफ घरों के सामने मौजूद सिल्प और पैड़ी जेसीबी मशीन से तोड़ दी | वहीं रोड के चौड़ी करण के कारण किसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं किया | इस दौरान चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद हुसैन उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन, सभासद जाकिर हुसैन एवं नगर पंचायत कर्मचारी सहित काफी संख्या में मौजूद रहे |
रिपोर्ट–डॉक्टर. मुदित प्रताप सिंह, बरेली