पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ

पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ

जौनपुर: भाजपा जिला कार्यालय जौनपुर पर पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पांच सत्र में हुए इस प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम प दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्धारित विषय रखा।

द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी सिंह पटेल ने निर्धारित विषय पर कार्यकर्त्ताओं के समक्ष रखा।

तृतीय सत्र में कार्यकर्ताओ को पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया।

चतुर्थ सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने विस्तार से अपना विषय रखा।

समापन सत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्धारित विषय पर सम्बोधित किया।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला उपाध्यक्ष सर्वेश चौरसिया व जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उक्त अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय सदस्य पिछड़ा वर्ग गीता बिंद, जिला महामंत्री प्रमोद प्रजापति, विमल भोजवाल, उषा मौर्या, प्रमोद गुप्ता, अच्छेलाल मौर्य, विजय शंकर शर्मा, दुर्गा मौर्य, अवनिंद्र यादव, राम औतार मौर्य, दीपक बिंद, राजा सेठ, रेनू मोदनवाल, ममता मौर्या सहित सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment