मथुरा

मथुरा,

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, मथुरा

 

 

स्लग–पीड़ित पिता ने लगाई दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने की माँग, आरोपी कई माह से चल रहा फ़रार

 

 

 

अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा से जहाँ जनपद मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आझई निवासी एक पीड़ित पिता अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है | पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी पिछले चार महीने से फरार चल रहा है और पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम मैं है | पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी के परिवारिजनों ने थाना जैत की आझई चौकी के पुलिस पर भी अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए जो कि गलत हैं | जबकि मेरे द्वारा ही पुलिस को आरोपी के घर पर होने की सुचना दी गई थी | जबकि सुचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी गई जिसमें दुष्कर्म के आरोपी के बड़े भाई ने आरोपी को पुलिस के आने पर घर से भगा कर उसको बचाने का प्रयास किया है | पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गाँव का ही एक युवक लक्ष्मी नारायण उर्फ गोलू पुत्र भगत सिंह लंबे समय से उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा था | आरोपी ने पीड़ित की बेटी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था और साथ ही ब्लैकमेल भी किया | पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2024 में थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सचिन के साथ की थी | पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहां कि शादी के बाद भी आरोपी ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा | उसने न केवल आपत्तिजनक सामग्री पीड़िता के ससुराल वालों को भेजी, बल्कि पीड़िता के पति को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी | पीड़ित पिता ने अक्टूबर माह में थाना जैंत में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था | विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गईं | पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है और लगातार फरार चल रहा है | इतना ही नहीं, आरोपी पीड़िता के ससुराल जाकर परिजनों को धमका रहा है और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है | पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए |

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, मथुरा

Related posts

Leave a Comment