बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–सीमावर्ती क्षेत्र में रंगों के महापर्व होली एवं नेपाल में संसदीय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए संपन्न

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की नगर पंचायत रूपईडीहा में भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत रूपईडीहा में आगामी होली पावन पर्व एवं नेपाल में संसदीय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए संपन्न | आपको बताते चले पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में चल रहे संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है | इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंच सिंह ने रूपईडीहा पहुंचकर सीमा क्षेत्र बॉर्डर का निरीक्षण किया | ज्ञातव्य हो कि अधिकारीगण रूपईडीहा आदर्श थाना कोतवाली पहुंचे और वहां मौजूद पुलिस टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया | उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने को कहा | पत्रकारों से बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी होली पावन पर्व और पवित्र माह रमजान के दृष्टिगत क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है | उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग त्यौहारों को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, जिससे होली व अन्य त्योहारों की खुशियां और बढ़ें | उन्होंने कहा कि त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयारी कर लिए है विश्व शांतिपूर्ण त्यौहार सकुशल संपन्न हो सके | इसी क्रम में तहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी ने रूपईडीहा स्थित होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की | उन्होंने स्थल पर साफ-सफाई, लकड़ी की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा दहन के निर्धारित समय सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली | संबंधित अधिकारियों एवं होली कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो | तहसीलदार ने होली कमेटी के अनिल अग्रवाल से व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है | जबकि निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे | साथ ही लेखपाल करुणेश त्रिपाठी एवं अन्य संबंधित अधिकारी सम्मानित नागरिक गणमान्य लोग दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment