लखनऊ । जीआरपी रायबरेली व सर्विस लांस सेल जीआरपी अनुभाग लखनऊ टीम ने 14 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी और सजा याफ्ता हत्यारा संत कुमार को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने वर्ष 2012 में अपने ही पिता की साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी, जिसमें अदालत उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी ।
एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि संत कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात भाग गया था. वहां अपनी पहचान छिपा कर एक सामान्य नागरिक की तरह परिवार के साथ कपड़ा फैक्ट्री में रह कर काम कर रहा था, ताकि किसी को उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि पर संदेह न हो ।
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की रिपोर्ट