ब्रेकिंग न्यूज – बंडा में रहस्यमयी मौत, आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
एंकर : बंडा जिले से सनसनीखेज खबर। दो महीने पहले रहस्यमयी तरीके से लापता हुए 28 वर्षीय युवक राजेश यादव का शव आज अपने चाचा के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। परिवार पुलिस की लापरवाही पर सवाल ठोक रहा है।
बंडा के गांव रसूलपुर गढ़िया में आज सनसनी मच गई। दिसंबर 8 की सुबह 6 बजे अमर सिंह यादव का इकलौता बेटा राजेश साइकिल पर छुट्टा पशुओं को भगाने निकला था। उसके बाद लौटा ही नहीं। पुलिस ने साइकिल और चप्पलें बरामद कीं, गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन तलाश में कोताही बरतती रही।परिजन बार-बार बंडा थाने पहुंचे, एसपी तक गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के दो सदस्यों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया और छोड़ दिया। दो महीने पांच दिन बाद आज चाचा रामरहीस यादव ने अपने खेत के आम के पेड़ पर राजेश का शव लटका देखा। घर से महज 200 मीटर दूर इस जगह से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं फिर भी शव कैसे छिपा रहा, यह अपने आप में एक सवाल है? वहीं राजेश के पिता अमर सिंह का कहना है कि “हमने कई बार बागों में तलाशा, लेकिन कुछ न मिला। पुलिस ने सुनी नहीं। अब भाई ने ही देखा। जमीनी झगड़े की रंजिश भी है, पता नहीं किसने घटना को अंजाम दिया ?
परिजन पुलिस पर जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के आरोप लगा रहे हैं । घटनास्थल पर सीओ पुवायां प्रवीण मालिक और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है । राजेश की पत्नी गायत्री, बेटी आतिशी, बहनें रीना-सीमा रो-रोकर तड़प रही हैं।
लेकिन वहीं पुलिस अब जवाब देने से बच रही है। क्या ये हत्या है या सुसाइड? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक बने रहिए हमारी न्यूज के साथ ।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़