बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों सहित 10 मोटर साइकिल बरामद
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की सीमावर्ती क्षेत्र इंडो नेपाल बॉर्डर नेपाल से सटे हुए थाना रूपईडीहा जिला बहराइच पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता जिले और जिले से बाहर की 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई और और विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया | जबकि तेज तर्रार कोतवाल रमेश रावत की टीम/जिसमें सीनियर एस आई-दीनानाथ सागर, एस आई शेखर साहनी, एस आई राहुल सरोज, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, जयचंद गौड़, विकास प्रजापति, शिवेंद्र यादव, आईसीपी के पास बस पकड़ी तिराहे पर जांच कर रहे थे | तभी कुछ संदिग्ध रोके गए और जांच में कागज नहीं दिखा पाने पर शंका होने के कारण पुलिस ने अपना शिकंजा कसा तो अभियुक्त गढ़ भागने लगे | तभी पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए अत्यधिक संख्या होने के कारण तुरंत दबोच लिए गए और भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई | सभी तीनों अभियुक्त गण शाह रुप खा, नफीस खा, अरमान खा, पड़ोसी देश नेपाल के बांके जिला के डुडवा गांव पालिका वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं | इन लोगों को गिरफ्तार कर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच