गोंडा – SCPM कॉलेज में महाकुंभ खेल का हुआ समापन ।
एस.सी.पी.एम. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन द्वारा आयोजित 7वें खेल महाकुंभ के चौथे एवं अंतिम दिन खेल मैदान उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा से सराबोर दिखाई दिया। खिलाड़ियों के जोश तथा दर्शकों की तालियों ने पूरे परिसर को खेलमय वातावरण प्रदान किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा-सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी तथा गोनार्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की प्रबंध निदेशक डॉ. राजश्री सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉक्टर. श्रेयांश पांडे (ऑर्थोपेडिक सर्जन), कटरा प्रभारी श्री ज्योति पांडेय जी तथा श्रीमती स्मिता फिलिप (प्रधानाचार्य, गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज, बहराइच) भी उपस्थित रहीं।
सदर विधायक जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का सशक्त माध्यम है। खेल अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक हैं।
डॉ. राजश्री सिंह जी ने निकट भविष्य में इंटर कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताएँ आयोजित कराने की घोषणा की, जिससे खिलाड़ियों को बड़ा मंच और प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिल सके।
विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिम्पल चौहान, डॉक्टर तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला, मुग्धा डेनियल, डॉक्टर . मंदीप कुमार सिंह, श्रीमती गीता दूबे, श्रीमती मेनका दूबे, डॉक्टर वैष्णव सी., डॉक्टर . अरविंद डी. सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा