बदायूँ,

बदायूँ,

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

 

 

स्लग–जिला अस्पताल बना लूट का अड्डा, फर्जी रिपोर्ट बनाने का हुआ खुलासा ; जिम्मेदार मौन

 

 

अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ से जहाँ जिला अस्पताल बदायूँ इन दिनों रिश्वतखोरी में नंबर वन पर हैं | जबकि जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल बनाने का वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है | वहीं वायरल वीडियो में डॉक्टर ने नकली प्लास्टर चढ़ाकर हड्डी टूटी दिखाते हुए सार्टिफिकेट भी जारी कर दिया | जिसकी पोल खुलने से जिला अस्पताल में आए हुए लोग हैरत में पड़ गए | आपको बताते चले कि शहर के नामचीन फाइनेंस कम्पनी अमर ज्योति फाइनेंस कम्पनी ने निवेशकों के करोड़ों रूपये हड़प कर रफ्फू चक्कर हो गई | जिसे लेकर निवेशकों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और काफी हंगामा भी काटा था | आज मोहल्ला कबूलपुरा में कम्पनी का एजेंट कार्तिक साहू नज़र आया तो लोगों ने उसे धर दबोच लिया | इस बीच काफी देर तक हंगामा हुआ और नौबत मारपीट तक पहुँच गई | जबकि एजेंट ने अस्पताल जाकर नकली प्लास्टर चढ़वा लिया और डाक्टरों ने फ्रेक्चर की रिपोर्ट भी बना दी | फर्जी प्लास्टर की भनक लगते ही लोगों की भीड़ एकत्रित होकर जिला अस्पताल पहुँच गई और इसके बाद प्लास्टर को जिला अस्पताल में ही खुलवा दिया | रिश्वतखोरी के दम पर चढ़ाया गया फर्जी प्लास्टर देख सभी भौचक्के रह गए | इस पूरी घटना क्रम की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसके लोग दंग रह गए हैं और जिम्मेदार अभी भी मौन हैं |

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

Related posts

Leave a Comment