बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–अवैध अतिक्रमण पर गरजा बाबा का बुलडोजर, सरकारी भूमि पर बने पक्के मकान हुए ज़मीनदोज़

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के अन्तर्गत आने वाली तहसील नानपारा के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमामनगर गड़रहवा स्थित गाटा संख्या-280 रकबा 0.1900 हैं | जो कि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है तथा गाटा संख्या 68 जो कि राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है | जिस पर ग्रामीण के ही कुल 16 व्यक्तियों के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था | सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक सनाउल्लाह व क्षेत्रीय लेखपाल ने बुलडोजर के द्वारा आज ध्वस्त करवा दिया गया | जबकि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान दौरान एसएसबी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा | तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने पर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियो में भय का माहौल है वही अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन अभियान चलाकर अब अवैध अतिक्रमण पर सख़्त कार्यवाही भी कर रहा है | तहसील प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा | सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment