लखनऊ व्यापार मंडल

लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा स्नेह मिलन एवं वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन रामलीला ग्राउंड, ऐशबाग में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया

कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री प्रियंक गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम ने उपस्थित सभी व्यापारियों का गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी आगंतुक व्यापारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment