10 हजार किसानों के खेतों पर पहुंचेगा बेलहा डैम का पानी विधायक कुंवर सिंह टेकाम।*

*10 हजार किसानों के खेतों पर पहुंचेगा बेलहा डैम का पानी विधायक कुंवर सिंह टेकाम।*

 

राजबहोर यादवकुसमी

 

सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के पिपराही ग्राम पंचायत के पास से बह रही बिजोर नदी से मझौली जनपद पंचायत के बेलहा डैम तक जल पहुँचाकर वर्षों से बंजर पड़ी भूमि को पुनः सिंचाई से जोड़ा गया है।

इस परियोजना के माध्यम से 14 गांवों के 10,000 से अधिक किसान लगभग 950 हेक्टेयर कृषि भूमि

को स्थायी सिंचाई सुविधा मिली है।

 

बताते चलें जहाँ पहले बेलहा डैम अपनी क्षमता का केवल 0.80 एमसीएम पानी ही भर पाता था और मात्र 300 हेक्टेयर भूमि ही सिंचित हो पाती थी,

आज बिजोर नदी से जोड़ने के बाद डैम अपनी पूर्ण क्षमता की ओर अग्रसर है और लगभग 800 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई से जोड़ा गया है।

बताते चलें कि क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम से मिली जानकारी अनुसार ‘नदी जोड़ो’ अभियान की यह शुरुआत भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच से प्रेरित है।आज उसी विजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और प्रावधानों से साकार किया जा रहा है।

किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन,में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व,

तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के सहयोग से यह जनकल्याणकारी परियोजना धौनी विधान सभा के धरातल पर सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकी है।

बताते डायवर्सन वियर, 2700 मीटर फीडर चैनल एवं सुरंग निर्माण जैसे तकनीकी कार्यों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि जल अंतिम छोर तक पहुँचे और किसान मोटर लगाकर सीधे अपने खेतों में सिंचाई कर सकें। मझौली जनपद पंचायत के बिल्हा दम से 800 हेक्टर एवं कुसमी जनपद पंचायत के 74 सेक्टर नहर से सिचाई होगी,करीब 15गांवो के दस हजार किसानों के 875हेक्टर भूमि सिंचित होंगी जो क्षेत्र के लिये गौरवपूर्ण होगा,

बतादे इस पूरे कार्य को समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरा कराने में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने आभार अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

इतने बड़े परियोजना को आरईएस विभाग के नेतृत्व में पूरा किया गया है! बस बड़े प्रोजेक्ट पर सभी भाजपा नेता सहित विवेक शुक्ला विक्कू का योगदान सराहनीय रहा और आरईएस विभाग के अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही है

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि यह परियोजना केवल एक सिंचाई योजना नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने,कृषि उत्पादन बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने

की दिशा में एक ठोस कदम है। हमारा संकल्प स्पष्ट है जल संरक्षण भी, विकास भी,किसान सशक्त तो गांव समृद्ध,

गांव समृद्ध तो प्रदेश प्रगतिशील जल है तो कल है।

Related posts

Leave a Comment