लखीमपुर खीरी,
रिपोर्ट–कौशल सिंह, लखीमपुर खीरी
स्लग–अवैध खनन रोकना पड़ा सिख समाज के लोगों को भारी, भू–माफियाओं ने किया हमला
स्लग–भू–माफियाओं ने किया सिख समाज के लोगों पर हमला, किसान व सिख समाज के लोग उतरे सड़कों पर
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया शहर में शारदा नदी पर चल रहे अवैध खनन को रोकने का प्रयास करने वाले सिख समाज के लोगों और स्थानीय किसानों पर खनन माफियाओं ने किया लाठी-डंडों से हमला | इस हमले में एक सिख बुजुर्ग की पगड़ी उछाल दी गई, जिसके कारण मामला और बिगड़ गया | वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित सिख समाज के लोग एवं किसान सड़क पर उतर आएं और चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे | प्रदर्शनकारियों ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की माँग कर रहें हैं | जबकि इस घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया साथ ही पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन भी दिया गया | पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा है | जिसमें पूरी घटना का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग की गई है | फिलहाल क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है | यह घटना जिले में भू–माफियाओं के द्वारा हों रहे अवैध खनन की बढ़ती समस्या को उजागर करती है | जहाँ शारदा नदी के किनारे बार-बार ऐसे मामले जब तब सामने आते रहते हैं | जबकि क्षेत्र के लोगों ने आशा जताते हुए कहाँ कि हमें प्रशासन से उम्मीद है कि वो जल्द ही ठोस कदम उठाते हुए दोषियों पर जल्द ही सख्त कार्यवाही करेगा |
रिपोर्ट–कौशल सिंह, लखीमपुर खीरी