बाराबंकी,

बाराबंकी,

 

 

रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी

 

 

स्लग–OYO के 3 होटलों में लगाया गया ताला, वैध दस्तावेज न होने पर प्रशासन ने की सख़्त कार्यवाही

 

 

अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के फतेहाबाद क्षेत्र से जहाँ बड़ेल चौराहे के पास संचालित तीन ओयो होटलों पर स्थानीय लोगों की शिकायतों पर प्रशासन ने सख़्त कार्रवाई की है | जबकि वैध दस्तावेज न होने और नियमों के उल्लंघन के चलते इन होटलों में प्रशासन के द्वारा ताला भी लगा दिया गया | इनमें ‘होटल विकास इन’ भी शामिल है | यह कार्रवाई वार्ड वासियों की लगातार शिकायतों एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद की गई | शिकायतों के आधार पर सीओ, बड़ेल चौकी पुलिस और नायब तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे | जांच के दौरान अधिकारियों ने होटल प्रबंधन से आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन होटल का मैनेजर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाएं | जिसके बाद पुलिस ने दस्तावेजों के अभाव और नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर ही तीनों ओयो होटलों में ताला भी लगा दिया गया | इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया | स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि वार्ड वासियों द्वारा काफी लंबे समय से इन होटलों के खिलाफ शिकायतें की जा रही थीं | प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के संचालित किसी भी व्यवसाय को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी जांच व कार्रवाई जारी रहेगी |

 

 

रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment