कचहरी परिसर से वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

कचहरी परिसर से वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

 

लखीमपुर खीरी।

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह सरदार की बाइक कचहरी परिसर से चोरी हो गई। वे किसी मामले में अपने अधिवक्ता से बातचीत करने कचहरी गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए।

 

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

 

कचहरी जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर से बाइक चोरी की घटना ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकारों और अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

Related posts

Leave a Comment