बाराबंकी

बाराबंकी

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी

 

 

स्लग–नवनिर्माण होने के बाद वार्ड वासियों ने चेयरमैन प्रतिनिधि सहित बोर्ड सभासदों को किया सम्मानित

 

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत कस्बा ज़ैदपुर में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए जनता की ख़ुशी का अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं | आपको बताते चले की वसीनगर वार्ड के मोहल्ला बंजारन पुरवा के निवासियों को आ रही समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम को वसीनगर वार्ड के सभासद निज़ामुद्दीन शाह द्वारा आवागमन निर्माण को लेकर जानकारी से अवगत कराया गया था जिसका निर्माण कार्य होने के बाद वसीनगर वार्ड के निवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय ज़ैदपुर में पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम तथा बोर्ड सभासदों का जोरदार स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया | लोगों की इस खुशी का महत्वपूर्ण कारण वसीनगर वार्ड में स्थित नूर मोहम्मद इण्टर कॉलेज के पास से बनजारनपुरवा तक जाने वाला वर्षों पुराना कच्चा मार्ग अब चमचमाती पक्की आरसीसी रोड में बदल चुका है | नगर पंचायत जैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि के इस तेज़ रफ्तार विकास से गदगद वसीनगर वार्ड सहित आस–पास के वार्डों के सभासदों सिराजुद्दीन, इब्राहिम, मोहम्मद रियाज़, निजामुद्दीन, जावेद, ज़ुबैर, हलीम, सलीम, इश्तियाक, इमदाद सहित सैकड़ों लोग हाथों में फूल-मालाएँ लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुँचे और बोर्ड के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया | इस अवसर पर सम्मानित होने वाले सभासदों में तफज़्ज़ुल हुसैन, अल्ताफ, निजामुद्दीन, मोहम्मद नसीम उर्फ शाहरुख, राम सिंह, सुमन राजपूत, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद आरिफ, टेकचंद रावत और मोहम्मद आलम आदि सभासद शामिल रहे | वहीं कस्बा ज़ैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने जनता के इस अपार प्रेम और विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तेज़ रफ्तार विकास पूरी बोर्ड की टीम के कार्य और जनता के सहयोग का नतीजा है, साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत बनाई गई है और आगे भी कस्बा ज़ैदपुर को चमकाने के साथ साथ विकास का कार्य इसी प्रकार तेज़ रफ्तार से जारी रहेगा |

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment