*खबर का हुआ असर भदौरा प्रा. विद्यालय मार्ग का हटेगा अतिक्रमण, एसडीएम ने लिया संज्ञान।*
राजबहोर यादव
सीधी कुसमि
सीधी जिले के कुसमी तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड कुसमी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय भदौरा के मार्ग में हुए अतिक्रमण के संबंध पर मीडिया ने प्राथमिकता से खबर का प्रकाशन किया था मामले पर एसडीएम कुसमी वी. के.आनंद ने संज्ञान लेते हुए तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह सहित आर आई पटवारी की जांच टीम भदौरा भेजी जहां मीडिया के खबर मे सत्यता पाई गई।
मामले में तहसीलदार कुसमी ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि प्राथमिक विद्यालय भदौरा से भदौरा गांव तक पहुंच मार्ग जो काफी कम चौड़ाई में था और बाडी से रूध दिया गया था जहां भदौरा के छात्रों को उस मार्ग से निकलने में दिक्कत हो रही थी इस मार्ग मे अतिक्रमण पाया गया।
तब भदौरा के नजदीकी संबंधित किसानों को तहसीलदार ने बुलवाकर समझाइस दी और किसानों के द्वारा तीन-तीन फीट जमीन छोड़कर सड़क बनाने मे अपनी सहमति दे दी गई है। वही तहसीलदार के द्वारा बताया गया कि बुधवार को आर आई सहित पटवारी वहां पर उपस्थित होकर रास्ता के लिए जमीन विद्यालीन बच्चों को उपलब्ध करा देंगे।
जांच के दौरान आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित थे जहां रास्ते की सहमति होते देख अभिवावको में खुशी की लहर देखी गई है।
इस मामले पर पूर्व छात्र एवं भाजपा नेता रमेश कुमार टांडिया ने प्रशासन के उठाये गये सख्त कदम से बच्चों को रास्ता मिलने पर खण्ड अधिकारी एसडीएम व तहसीलदार का आभार प्रकट किया है।