लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी व आरपीएफ से बेखौफ होकर टैक्सी स्टैण्ड चल रहा है
टैक्सी स्टैण्ड छोटी लाइन के 6 न० प्लेटफार्म से लेकर एनईआर रेलवे के मुख्य गेट पर बने स्टैण्ड से बेखौफ होकर दर्जंनो टैक्सी कार ओवर लोड सफारी व समान लेकर नेपाल,रुपड़िया, समेत अन्य स्थानों के लिए राजधानी की सड़कों पर फरार्ट भरती हुई जा रही है जिसको देखने के लिए यातायात पुलिस भी आँख बन्द किए हुए है
सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशन से कार टैक्सी में सवारी भरने कार के एजेंट” या दलाल” ये लोग यात्रियों को रेलवे स्टेशन से कार में बैठाने के लिए कहते हैं और इसके बदले में कार मालिक से कमीशन लेते हैं। इनको रोकने के लिए जीआरपी व आरपीएफ पुलिस पुष्पक ट्रेन आने के वक्त दूर दूर तक नजर नही आती है
रेलवे शासन व प्रशासन ने अगर इस पर रोक नही लगाई तो रास्तों में कोई बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज टीम की खास रिपोर्ट