बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–यातायात माह के अन्तर्गत नगर पंचायत रूपईडीहा में निकली भव्य यातायात जागरूकता रैली

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के अन्तर्गत नगर पंचायत रूपईडीहा में यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति शाखा रूपईडीहा द्वारा बुधवार को एक विशाल यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया | जिस रैली का शुभारम्भ श्री राम जानकी इण्टर कॉलेज परिसर से हुआ, जहाँ राम जानकी संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व प्रमुख डॉ.हरीश चंद्र उर्फ बंटू भैया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | वहीं रैली में श्री राम जानकी इण्टर कॉलेज, व आचार्य रमेश चन्द्र गर्ल्स कॉलेज व एनसीसी कैडेट सहित लगभग पाँच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की | विद्यार्थी “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”, “यातायात नियम का पालन करें”, “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन” जैसे प्रभावी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे और राहगीरों को जागरूक करने हेतु पंपलेट भी वितरित किए | डॉ.यशपाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन से हमारी सुरक्षा है, नियम तोड़ना अपराध है | रैली में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति रूपईडीहा के पदाधिकारी गण, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न कुमार सिंह तथा रूपईडीहा कोतवाल रमेश सिंह रावत अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे | पुलिस अधिकारियों ने पूरे रास्ते रैली व्यवस्था संभालते हुए सहयोग प्रदान किया | रैली पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसका संचालन शेर सिंह कसौधन, केशव कुमार मौर्य और इरशाद हुसैन की देखरेख में किया गया | विद्यार्थियों की अनुशासित भागीदारी और अधिकारियों का सक्रिय सहयोग रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा | स्थानीय लोगों ने भी रैली का स्वागत किया | सभी बच्चों को जलपान कराया और यातायात नियमों के पालन को लेकर अपराध निरोधक समिति रूपईडीहा के प्रयास की सराहना की | इस अवसर पर चन्दन गुप्ता, विवेक तिवारी, महबूब अहमद, राजीव अग्रवाल, राजेश मसीह, रमेश मिश्रा, अल्तमस मकरानी, रामशंकर शुक्ला, मिठाई लाल जायसवाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment