बदायूँ
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बदायूँ
नशे में धुत्त होकर युवक चढ़ा जियो टावर के ऊपर, तोड़ी डिवाइस, क्षेत्र का नेटवर्क हुआ बाधित
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ के उसावां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव फुलचियाई में स्थित जियो के टावर पर रविवार देर शाम में देखने को मिला हाई वोल्टेज ड्रामा | जहां गांव की ही निवासी युवक रतिभान कश्यप (25 वर्ष) शराब के नशे में धुत्त होकर टावर पर चढ़ गया | जबकि टावर के ऊपर युवक को चढ़ता हुआ देख किसी ग्रामीण ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी | वही सूचना मिलने के बाद थाना उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए | मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टावर के ऊपर से किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतारा, फिलहाल पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है | जबकि युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बदायूँ