*मुस्कान अभियान के तहत थाना प्रभारी कुसमी ने छात्रों को किया जागरूक।*
राजबहोर यादवकुसमी
मुस्कान अभियान एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत, विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां छात्रों को गुड टच और बैड टच, साइबर अपराध, और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है
इस अभियान के तहत, कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में पहुंचकर पुलिस अधिकारी ने छात्रों से सीधे संवाद किया हैं और उनकी शंकाओं का समाधान किया।बताते चलें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।
थाना कुसमी अंतर्गत मुस्कान अभियान के तहत जागरुकता के साथ साथ कई अन्य गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं, जैसे कि गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनके परिवारों से वापस मिलाना, और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
*इनका कहना है*
कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कई विद्यालयों में मुस्कान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है एवं छात्रों के परिजनों को भी समझाइस दी जा रही है जागरूक किया जा रहा है।
अरुणा द्विवेदी
थाना प्रभारी थाना कुसमी जिला सीधी मध्य प्रदेश