अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा तुलसी स्मारक भवन रामलीला मैदान ऐशबाग लखनऊ में चल रही प्रभु श्री राम कथा का सातवां दिन 

अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा तुलसी स्मारक भवन रामलीला मैदान ऐशबाग लखनऊ में चल रही प्रभु श्री राम कथा का सातवां दिन

 

प्रथम भगति सन्तन कर संगा,दूसरे रति मम् कथा प्रसंगा

 

आज 12 नवम्बर को हवन, कवि सम्मेलन व भण्डारे का आयोजन

 

लखनऊ, श्रवणं कीर्तनम् विष्णो स्मरणम् पाद सेवनं।अर्चनम् वन्दनं दास्यं संख्यात्मक के साथ संगीतमय रामकथा के सातवें दिन कथावाचक आचार्य मिथलेश मिश्र ने प्रभु श्री राम के दर्शनों की वर्षों से प्रतीक्षा कर रही शबरी के नवधा भक्ति की बड़े सुन्दर शब्दों में प्रस्तुति की।आज की राम कथा में शबरी प्रसंग,राम सुग्रीव मित्रता ,वानर राज बालि बध , सीता माता की खोज, हनुमान जी का रावण की स्वर्ण लंका में प्रवेश, लंका दहन , राम सेतु का निर्माण,राम रावण युद्ध, मंदोदरी द्वारा रावण को समझाना, लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान जी का संजीवनी लाना,कुम्भकरण , मेघनाथ, व रावण बन तथा प्रभु श्री राम की अयोध्या वापसी तक की कथा का कथा वाचक दिल्ली पीठाधीश्वर आचार्य मिथलेश मिश्र ने बड़े सुन्दर ढंग से प्रस्तुति की । सैकड़ों रामभक्तो ने कथा में उपस्थित होकर रामकथा का रसपान किया

 

रामकथा आयोजक मंडल के मुख्य आयोजक एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र मिश्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, एल एन गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रवक्ता जितेश श्रीवास्तव , प्रदेश कोषाध्यक्ष व सचिव जितेन्द्र शर्मा, सहित रामभक्तो की उपस्थिति रही।

 

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment